Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसवा किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

सवा किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र में कटघर गाँव निवासी एक युवक सवा किलो गांजे के साथ सोमवार की सुबह पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र में चौबाहा तिराहे के पास सोमवार सुबह एक बीस वर्षीय युवक सवा किलो गांजे के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय हमराह वांछितों की तलाश में भ्रमण कर रहे थे। तलाशी में उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद हुआ। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी रामनारायण ऊर्फ सोनू गिरि पुत्र पारसनाथ के रूप में हुई। बहरहाल पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान न्यायालय को भेज दिया। इस दौरान हेड कान्स्टेबल अंगद सिंह व कान्स्टेबल रोहित साहू मौजूद रहे।