- व्यवसाय में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होना चाहिए : नन्हेलाल वर्मा
जौनपुर। रविवार को जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन की आम सभा की बैठक अध्यक्ष राजकुमार सेठ की अध्यक्षता में शुरू हुई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सर्राफ बन्धुओं ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर विचारों का आदान प्रदान किया महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने ज्वेलरी सेक्टर में सरकार व बीआईएस के नये नियम कानूनों से सभी को अवगत कराते हुए जागरूक किया और नये नियमानुसार सभी को अपडेट करने का सुझाव दिया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक नन्हे लाल वर्मा ने कहा कि सर्राफा व्यवसाई सरकार की मंशा के अनुरूप अपने को अपडेट करते हुए ईमानदारी के साथ अपना व्यवसाय करें व्यवसाय में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होना चाहिए। कोषाध्यक्ष विनोद सेठ ने एसोसिएशन का पूरा आय व्यय सदन में प्रस्तुत किया। जिसे हर्ष ध्वनि से पास किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय बरौतिया को पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने पर व संजय कुमार गुप्ता को लीगल एडवाइजर व मनोज वर्मा को सहसचिव मनोनीत होने पर सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी का स्वागत अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंशीधर वर्मा ने व्यक्त किया। एसोसिएशन के संरक्षक अरविंद कुमार बैंकर, राधे रमण जायसवाल, श्रवण जायसवाल ने अपने उद्बोधन में एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे लगभग तीस वर्ष पुराना मजबूत व्यापारिक संगठन बताया। आम सभा के पश्चात सावनी भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डा.रामसूरत मौर्य, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, संरक्षकगण दयाराम सेठ, प्रवीण सेठ, मछलीशहर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरलाल सोनी, श्याम मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र प्रधान, कमलेश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, जयप्रकाश जायसवाल, पियूष गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सेठ, निरंजन वर्मा, संजय माहेश्वरी, रमेश सेठ, राजीव सेठ राजू, राजकुमार सेठ कल्लू, सन्नी वर्मा, अजीत सोनी, विक्रम मौर्य, ऋषि वर्मा, संजय बैंकर, अभिजीत सेठ, महेश सेठ, दिव्यांशु बरनवाल सहित सैकड़ों सर्राफा व्यवसाई उपस्थित रहे।



