जौनपुर। बीते रविवार को गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट का 22वाँ पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहर के एक लॉन में सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ.रागिनी सोनकर रहीं एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.क्षितिज शर्मा एवं दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, डॉ.सरफराज खान प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत जफराबाद, मनोज मिश्र एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य संरक्षक पंडित अवधेश चतुर्वेदी व काशी के ब्राह्मणजन के सानिध्य में अतिथियों द्वारा प्रथम पूज्यनीय भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके एवं गणपति बप्पा के जयघोष से हुआ। उक्त अवसर पर नव चयनित अध्यक्ष दीपक जावा, महासचिव पवन दुबे व कोषाध्यक्ष विशाल खत्री के साथ पूरी टीम ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। निर्णायक मंडल के अवलोकन के अनुसार शोभायात्रा में प्रथम श्री शिव शक्ति बाल गणेश संस्था (पत्थर वाली गली ईसापुर), द्वितीय श्री गणेश मित्र मंडल (रसूलाबाद), तथा तृतीय स्थान पर नव बाल तरंग समिति (अहियापुर)पर रही। पूजन पण्डाल (शहरी) में प्रथम स्थान पर श्रीनव युवक गणेश उत्सव (रसूलाबाद), द्वितीय बाबा श्री जागेश्वरनाथ आलमगंज तथा तृतीय स्थान पर श्री शिव शक्ति बाल संस्था विंध्यवासिनी मंदिर ताड़तला ने बाजी मारी। इसी क्रम में अन्य आयोजनों में क्रमश: सभी को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यगण में हरिद्वार प्रसाद विश्वकर्मा एडवोकेट, सोम कुमार वर्मा, डॉ.अंजना सिंह, उर्वशी सिंह एडवोकेट, नीरज शाह तथा संजय प्रजापति तथा अरशद कुरैशी, अशोक शर्मा एडवोकेट, शशि कुमार श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, विक्रम मौर्य, जगदीश मौर्य, आनंद उपाध्याय, मनोज मिश्र, अतुल सिंह राधेरमण जायसवाल, डॉ.शमीम अहमद, शशांक सिंह रानू मीरा अग्रहरि, रजनी साहू सोना बैंकर, अंजली जांडवानी, आदि को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने महासमिति का मनोबल बढ़ाते हुए और पुरस्कृत संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि जब समाज में कुछ अच्छा कार्य किया जाता है तो बुराइयां निकालते है। लेकिन हमें उन सभी को नजरअंदाज करके सिर्फ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस महासमिति के कार्यों की ख्याति अब सिर्फ दूर-दूर तक फैल चुकी है। उन्होने नई कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए अपने अंदाज में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। इसी क्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में ज्ञानप्रकाश सिंह ने महासमिति के नए पदाधिकारी को एवं पुरस्कृत हुई। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.क्षितिज शर्मा ने अपने उद्बोधन में भगवान गणेश जी चित्रण मेडिकल साइंस के अनुरूप किया और कहा कि मैं पहली बार इस कार्यक्रम उपस्थित होकर अभिभूत हूं। विशिष्ट अतिथिगण के रूप दिनेश टंडन, डॉ.सरफराज खान और मनोज मिश्र ने संयुक्त रूप से नई कार्यकारिणी और पुरस्कृत होने वाली समितियों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि आपके कार्यों से समाज को नई दिशा मिलती है। स्वागत भाषण संयोजक नवीन सिंह बसगोती ने तथा आगंतुक प्रति निवर्तमान अध्यक्ष संजय जांडवानी ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन संजीव यादव एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रिंस सेठ, अरशद कुरैशी, आशीष बोस, चंद्रेश यादव एडवोकेट, सुमित अग्रहरि, मनोज मौर्य, रंजीत गुप्ता, गौरव यादव, संतोष सेठ, अभिषेक सेठ गोल्डी, शिवधनी यादव, शशिकेष साहू, प्रमोद ओमर, मुकेश साहू, अजय यादव, मनीष वर्मा, राजेंद्र सिंह डाटा, सुनील सिंह, आदित्य सेठ, अखिलेश मौर्य सहित आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
गणपति पूजा महासमिति का २२वाँ पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Previous article
Next article


