Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार...
Homeअपना जौनपुरसर्राफा एसोसिएशन का 29वां होली मिलन समारोह संपन्न

सर्राफा एसोसिएशन का 29वां होली मिलन समारोह संपन्न

जौनपुर। जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन की ओर से 29वां होली मिलन एवं सम्मान समारोह नखास स्थित एक गार्डेन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी और गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर संरक्षक नन्हेलाल वर्मा ने कहा कि होली समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल और अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई सदस्यों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण मनोज सोनी कोमल ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही, जिसमें फागुनी गीतों से माहौल होलीमय हो गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और स्वल्पाहार का आनंद लिया।

स्वर्णकार समाज का होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को

जौनपुर। स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में आगामी रविवार 8 मार्च को एक भव्य शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नगर के ऐतिहासिक राजमहल में शाम 4:00 बजे से आयोजित होगा, जिसमें समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने बताया कि इस दोहरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को बढ़ावा देना और पारंपरिक उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाना है। कार्यक्रम के संयोजक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सेठ ने जानकारी दी कि समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं और इसमें जनपद के कोने-कोने से स्वजातीय बंधु शामिल होंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनिल सेठ और महामंत्री विष्णु सेठ ने संयुक्त रूप से समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में ससमय पहुँचकर इसे सफल बनाने की अपील की है। समारोह में शपथ ग्रहण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ देने का सिलसिला भी चलेगा।

Share Now...