Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपरीक्षा केंद्र पर छात्राओं से दुर्व्यवहार और नकल कराने का आरोप

परीक्षा केंद्र पर छात्राओं से दुर्व्यवहार और नकल कराने का आरोप

जौनपुर। महराजगंज के बिझवट स्थित एक परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और नकल कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को लिखित शिकायत भेजी गई है। सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं की जांच करने के निर्देश दिए हैं। शिकायत में एक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्र पर अपने विद्यालय के छात्रों को नकल कराई जा रही है, जबकि दूसरे विद्यालयों से आई छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रधानाचार्य के अनुसार, शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान कथित दुर्व्यवहार से आहत होकर कुछ छात्राओं ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी। उनका कहना है कि उनके विद्यालय की छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर अपमानित किया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, आरोपों को खारिज करते हुए संबंधित कॉलेज के प्रबंधक ने कहा कि संस्था को बदनाम करने की नीयत से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है और सभी परीक्षाएं नियमानुसार कराई जा रही हैं।