जौनपुर धारा, वाराणसी। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में घर से सामान लेने गई मासूम बच्ची का शव दूसरे दिन सरसों के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी प्रीति निषाद पुत्र विजय शनिवार को घर पर थी। वह शाम करीब पांच बजे घर से 200 मीटर दूर दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो पिता विजय उसकी तलाश करने लगे लेकिन वह नहीं मिली। थकहार कर विजय कंधरापुर थाने में गुमशुदा की दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर ही रही थी कि बुधवार की सुबह शौच के लिए गई एक लड़की ने सरसो के खेत में प्रीति का शव देखा। शव देखते ही वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। विजय ने इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मासूम दो भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। विजय ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी और उसके बीच विवाद हुआ था। इससे नाराज उसकी पत्नी बेटी और दो बेटों को लेकर अपने मां के अंबेडकर नगर चली गई थी। प्रीति उसके पास ही थी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
सरसो के खेत में मिला मासूम का शव

Previous article

