― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकारी योजनाओं के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

सरकारी योजनाओं के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अभिमन्यु यादव महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय लपरी में किया गया। जनता का हक विषय पर जागरूकता अभियान चलाया। शिविर को संबोधित करते हुए सोशल एक्टविस्ट रमेश यादव ने कहा कि सूचना मांगने वाली जनता भिखारी नहीं शहंशाह है, सूचना का अधिकार कानून के माध्यम से सरकार से जनता को सवाल पूछने का हक है। इसके माध्यम से सरकार को अपने कार्य, शासन की कार्यप्रणाली को सार्वजनिक करने का अधिकार मिला। लोकतंत्र में जनता मालिक है जनता को सार्वजनिक कार्यों की सूचना प्राप्त करने का अधिकार इस कानून में उल्लेखित है। देश का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी, गैर सरकारी विभाग से जानकारी ले सकता है। प्रबंधक मुन्ने लाल यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ सामाजिक ज्ञान होना जरूरी है बगैर सामाजिक ज्ञान के जीवन जीना कठिन है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वकील यादव ने कहा कि निरक्षर को साक्षर, जनसंख्या नियंत्रण, गांव की साफ-सफाई, समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए संकल्प दिलाया गया।

Share Now...