Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम के तेवर तल्ख

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम के तेवर तल्ख

  • एक लेखपाल निलम्बित तो कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि
  • राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को समझायी उनकी जिम्मेदारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। एक ही समस्या के लिए फरियादी अगर दोबारा समाधान दिवसों के चक्कर काटता है तो लेखपाल की जिम्मेदारी तय होती है। उनके लापरवाही की वजह प्रार्थना पत्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, पुलिस व खण्ड विकास कार्यालय के कर्मचारी राजस्व विभाग से मिलकर गांव की समस्याओं का निस्तारण करें। बैठक में अपनी समस्या लेकर आये 145 फरियादियों में 14 फरियादियों के मामले का मौके पर निस्तारण हो जाने से उनके चेहरे की चमक साफ झलक रही थी। जिलाधिकारी ने अपने मातहतों को फरियादियों द्वारा दिये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में पारदर्शिता का निर्देश दिया है। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लेखपाल, कानूनगो, पुलिस व पंचायत विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहाकि पुलिस व लेखपाल बीट बनाकर गांव की समस्याओं का निस्तारण करें। लेखपालों को निर्देश दिया कि गांव के सचिवालय में रोस्टर के अनुसार बैठना सुनिश्चित करें। यह शिकायत नहीं आनी चाहिए कि लेखपाल गांव में नहीं बैठते। लेखपाल भूमाफिया या दलालों के चक्कर में न पड़े। अगर कोई दुष्ट व्यक्ति परेशान करता है तो या जरूरत पड़े तो सभी लेखपाल और कानूनगो मिलकर वहां जाएं और पुलिस विभाग के साथ मिलकर समस्या का निस्तारण करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि जमीनी विवाद उनसे अलग नहीं है। अधिकांशत: मामलों में देखा जाय तो जमीनी विवाद से ही शान्ति व्यवस्था बिगड़ती है। गांव के चौकीदार, प्रधान व बीडीसी के सहयोग से जमीनी विवादों को सुलझाने में सहयोग लें। गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाने में सबको आगे रहने का निर्देश दिया। प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के दौरान बोडसर खुर्द के एक मामले में लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट देने पर उन्होंने लेखपाल रितेश कुमार को निलम्बित कर दिया। कानूनगो शैलेन्द्र प्रताप सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दिया। डोभी के हटवां गांव के पंचायत भवन पर अवैध कब्जे को बीडीओ डोभी व डीपीआरओ को निर्देशित किया। सुनवाई के दौरान कुल 143 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से केवल 14 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। अन्य को सम्बंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर विजय लक्ष्मी, एसडीएम माज अख्तर व पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा तथा जनपद के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।