जौनपुर धारा, जौनपुर। पेंशनर्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार द्वारा सभी उपस्थित पेंशन पदाधिकारियों, पेंशनरों, कार्यालयाध्यक्षों एवं पत्रकारों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेखाकार अध्यक्ष कोषागार कर्मचारी संघ दयाराम गुप्ता द्वारा किया गया। पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, जनपद शाखा के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, पेंशनर्स संघ बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ.प्र. जनपद शाखा के अध्यक्ष सीबी सिंह एवं पेंशनर्स संघ राज विद्युत परिषद के बलीभद्र मिश्र द्वारा जिलाधिकारी का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा भी पेंशनरों संगठनों के उक्त पदाधिकारियों का भी माल्यर्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा पेंशनरो की उचित मॉगों, सुझाव का समर्थन करते हुये कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर तथा कोषागार स्तर पर भी होने वाली किसी भी समस्या के समाधान हेतु आश्वास्त किया गया। पेंशनर्स दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पेंशनरों की उक्त समस्याओं के समाधान हेतु हर स्तर पर कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा यह भी कहा गया कि किसी भी पेंशनर्स की कोई भी समस्या हो तो वह किसी भी समय मुझसे मिल सकता है यदि वह चाहे तो अपने संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करा दें जिनके द्वारा मुझे उनकी समस्याओं से अवगत करा दिया जाय, जिसका हर स्तर पर निराकरण कराया जायेगा तथा यह भी प्रयास किया जायेगा कि पेंशनर्स पदाधिकारियों के साथ महीने में एक बैठक मेरे द्वारा स्वयं की जा सके। इस अवसर पर दीपक सिंह, प्रवीण कुमार, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित प्रमुख विभागों के कार्यालयाध्यक्ष, उनके प्रतिनिधि तथा जनपद के प्रबुद्ध पेंशनर्स उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा का भी मिला पाठ
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 98 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण पूरा किया। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
पेंशनर्स दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित

Previous article

