जौनपुर धारा, जौनपुर। समाचार पत्र विक्रेता संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक संघ भवन मीरपुर धरनीधरपुर में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 22 जनवरी रविवार अपराहन 3 बजे समाचार पत्र विक्रेता संघ भवन पर एक समीक्षा बैठक होगी। सभी समाचार पत्र विक्रेताओं से संस्थापक अध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने अपील किया है कि समीक्षा बैठक में पहुंचकर बैठक को सफल बनावें। बैठक में राम प्यारे प्रजापति, मंगरू राम मौर्य, अवधेश मौर्य, अखिलेश मौर्य, संतोष मौर्य और मदन मोहन गुप्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
समाचार पत्र विक्रेता संघ की बैठक सम्पन्न
Previous article

