― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरसमय से करायें इलाज, लें अच्छी डाइट तभी होगा टीबी मुक्त भारत...

समय से करायें इलाज, लें अच्छी डाइट तभी होगा टीबी मुक्त भारत : सीएमओ

  • सरजू प्रसाद संस्था में क्षय रोगियों को बांटे गये पौष्टिक आहार किट

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वाधान में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित करते हुए जागरूक किया गया।

15 मई से 6 जून तक 21 दिवसीय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हम सबने टीबी मुक्त भारत के लिए प्रण लिया है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की घोषणा 2025 तक देश को टीबी मुक्त भारत बनाना है तो किसी को भी 15 दिन से ज्यादा खांसी आ रही है, सांस लेने में तकलीफ हो तो नि:शुल्क जांच स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कराएं। मर्ज को छुपाने की जरूरत नहीं है समय से इलाज कराने अच्छा डाइट लेने पर पूर्ण सुधार हो जाता है। गोद लिए गये टीबी मरीजों को अच्छे पोषण मूंगफली, चना गुड़, सत्तू तिल, बॉर्नवीटा प्रतिमाह दिया जाता है मरीज समय से दवा और डाइट लें ताकि टीबी मुक्त भारत बनाया जा सके। मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने पोषण किट वितरण का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए कहाकि टीबी की पहचान लक्षणों से की जाती है। 15 दिन से ज्यादा खांसी आना, बलगम में खून आना, शाम के वक्त पसीने के साथ बुखार आना, पेट में दर्द रहना, भूख न लगना, वजन कम होना यह लक्षण अगर किसी को है तो टीबी हॉस्पिटल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। टीबी की पहचान होने पर मुफ्त दवा दी जाती है। पोषण के लिए निशुल्क दवा के साथ-साथ 500 रूपये भी दिए जाते हैं। उक्त अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सत्यव्रत त्रिपाठी, मलेरिया अधिकारी बीपी सिंह, डॉक्टर दिनेश एसटीएस नवीन सिंह, अनिल कुमार सिंह, अतुल सागर आदि उपस्थित रहे।

Share Now...