― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : आशीष श्रीवास्तव

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : आशीष श्रीवास्तव

जौनपुर धारा, सुजानगंज। जीवन में सफलता के लिए हमेशा सही दिशा में मेहनत जरूरी है। अपनी पूरी लगन और श्रद्धा के साथ मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है। प्रत्येक विद्यार्थी को सुबह उठकर अवश्य पढ़ना चाहिए। परीक्षा नजदीक आते ही रिवीजन पर पूरा ध्यान दे सफलता जरूर मिलेगी। उपरोक्त बातें विपणन निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने क्षेत्र के एक संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कही। उन्होंने सभी छात्र और छात्राओं को सफलता के गुर सिखाए और कहाकि सफलता का कोई शॉर्ट कट नही होता एक निश्चित लक्ष्य को बनाकर उस पर पूरा ध्यान देकर पढ़े सफलता अवश्य मिलेगी। इस मौके पर पुष्पा पाल, अंकिता चौरसिया, राम सिंह पटेल तथा आदर्श मिश्र को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विपिन यादव, यश पाल सत्यम पाल, रीता चौरसिया गौरव समेत तमाम छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम यादव ने किया। संस्थान के प्रबंधक अवधेश त्रिपाठी ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...