Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन क्षेत्र के बिभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। खुटहन चौराहे पर विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने 70 फुट ऊँचा तिरंगा ध्वज फहराया। ब्लाक पर बीडीओ बीरभानु सिंह, सीएचसी पर डा. रोहित लाल, ग्राम विकास इंटर कालेज में संयुक्त रूप से प्रबंधक डा. रमेश यादव व प्रधानाचार्य डा. अरविन्द कुमार, आदर्श गोस्वामी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर पर प्रधानाचार्य कुसुम कली त्रिपाठी व टिकेयू पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य देवेश उपाध्याय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर प्रबंधक कृष्ण पांडे द्वारा, सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टीनरेंद्रपुर द्वारा दो दर्जन से भूत पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शाहगंज रमेश सिंह व विशिष्ठ अतिथि द्वय सेवा मुक्त प्रधानाचार्य रणजीत सिंह व सुइथा कला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चन्द्र तिवारी रहे। बीआरसी पर बीईओ पंकज यादव व प्राथमिक विद्यालय पर सुशील यादव, पूर्वांचल एग्रो संस्थान पर प्रधान अरुण यादव ने तिरंगा फहराया। छात्रों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।