Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसप्तदीवशीय विशेष शिविर का हुआ समापन

सप्तदीवशीय विशेष शिविर का हुआ समापन

जौनपुर धारा,जौनपुर। शनिवार को तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर में सप्तदीवशीय विशेष शिविर के समापन समारोह कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.वंदना सिंह मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित होकर सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं को’ मैं नहीं तुम को आत्मसात करने की बात कही’ तत्पश्चात महाविद्यालय की स्वयंसेविकायो द्वारा विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्यरूप से मतदाता जागरूकता का नाटक मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली की गीत पर नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस समारोह में कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजश्री सिंह के द्वारा किया गया। अंत में डॉ.संजीव कुमार सिंह के द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया गया। आज के कार्यक्रम को संपन्न बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा विशेष रूप से अनूप कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा।