Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरहोली रमज़ान और चुनाव के मद्देनजर  प्रशासन हुआ अलर्ट

होली रमज़ान और चुनाव के मद्देनजर  प्रशासन हुआ अलर्ट

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना अन्तर्गत पटैला बाजार में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में रमज़ान, आगामी त्योहार होली व चुनाव को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने शनिवार को पटैला बाजार में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने इस दौरान होलिका दहन स्थान, सुरक्षा का जायज़ा लिया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाएं एवं सहयोग का अपील किया। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी खुटहन पुलिस टीम पटैला चौराहे से प्राथमिक विद्यालय कन्या स्कूल पटैला पर लोकसभा चुनाव में बूथ का जायज़ा लिया। इसके बाद पटैला गांव होते हुए ग्रामीण विकास इण्टर कॉलेज पहुँचे। इस दौरान आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक खुटहन संजय वर्मा, उपनिरीक्षक खुटहन सकलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, अवनीस कुमार सोनकर, रवि कुमार यादव, व्यापार मण्डल अध्यक्ष पटैला अशोक कुमार निगम, महामंत्री प्रमोद कुमार साहू ग्राम सभा पटैला प्रधान प्रतिनिधि अंसार अहमद अच्छन महेंद्र विश्वकर्मा अब्बुल खान पत्रकार अरुण यादव एवं भारी संख्या में पुलिस बल आदि लोग मौजूद रहे।