सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नगर के सेक्टर सी में रविवार को बुथ सेक्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व मंगला जयसवाल और पारस यादव ने किया। बैठक में पार्टी के बुथ और सेक्टर को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और कुछ कार्यकर्ताओं की घर वापसी भी कराई गई। नए सदस्यों में नागेंद्र पासवान, हरेराम गुप्ता, रमेश कुशवाहा ने सपा की सदस्यता ली, जबकि बालमुकुंद, मदन मोहन साहनी और रामबली की पार्टी में घर वापसी हुई। बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष अवधेश चौहान ने किया। बैठक में पारस यादव, अवधेश चौहान, उमेश मेहता, शमशेर अली, विनय सिंह गोंड, ऋषि चंद्रवंशी, राजेश भारती और रामप्रसाद यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
सपा ने बुथ से यूथ को जोड़ने के बनाई रणनीति



