खुटहन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा तथा जिला अध्यक्ष दिलीप प्रजापति के अनुमोदन से बीरमपुर गॉव निवासी फुलेश चन्द्र यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह खबर सुन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गयी। दीपू उपाध्याय, चंदन यादव, अमर सिंह यादव, रोहित मिश्रा, वरुण तिवारी, बेअंत यादव, अमित गुप्ता, छोटू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने कहा हम फुलेश चन्द्र यादव का स्वागत करते हैं और हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया जा सकेगा। फुलेश ने उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करेंगे और कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक बल तथा गतिशीलता प्रदान करने का वह भरसक प्रयास करेंगे।
― Advertisement ―
रिहाइश कच्चे घर में कोबरा सर्प का डेरा, दहशत में परिवार
सरायख्वाजा के मंगदपुर गांव का मामलासर्प मित्र ने डेढ़ दर्जन कोबरा के बच्चों का किया रेस्क्यूजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव में एक...
सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष बनाये गए फुलेश यादव
