Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसपा के साथ खड़े होकर अखिलेश यादव के हाथों को करें मजबूत...

सपा के साथ खड़े होकर अखिलेश यादव के हाथों को करें मजबूत : विवेक रंजन

  • भाजपा सरकार सामंतवाद का दे रही है परिचय
  • जिसकी जितनी आबादी है उसकी उतनी भागीदारी हो

जौनपुर धारा, केराकत। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने केराकत  विधानसभा सपा दफ्तर में सपा पीडीए जनपंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि विवेक रंजन ने कहा कि अपने संविधान बचाने के लिए पूरे 90 परसेंट वर्ग को एकजुट होकर के समता मूलक समाज की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े होकर के समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होकर के आदरणीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करना है। सपा प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा अगर आपका संगठन और बूथ मजबूत है तो आप कोई भी चुनाव जीत सकते हैं। आप अपना बूथ जीत गये तो समझो चुनाव जीत गये। यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। अतः सभी जाति और धर्म के लोगों को  साथ लेकर और वर्तमान सरकार की नाकामियो के बारे में बताने का काम भी करे। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आवाह्न किया। सपा केराकत विधानसभाध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि भाजपा पिछड़े वंचित दलित वर्ग के गुलाम मानसिकता के स्वार्थी नेताओं को चारा के रूप में प्रयोग कर शिकार बनाती है। पीडीए जनपंचायत की अध्यक्षता नीरज पहलवान व संचालन पंकज मंडल ने किया। सपा पीडीए जनपंचायत को भगवती चन्द सरोज, डॉ.हरिराम यादव, सुखराज बिन्द, ऋषि यादव(समाजवादी कुटिया), सत्यनारायण नाविक, आरती महाजन, सुरेश यादव, जितेंद्र यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किए।

Share Now...