Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसदर्न ब्रेव ने स्मृति मंधान को किया रिटेन, ट्रेंट रॉकेट के लिए...

सदर्न ब्रेव ने स्मृति मंधान को किया रिटेन, ट्रेंट रॉकेट के लिए खेलेंगी हरमनप्रीत कौर

द हंड्रेड प्रतियोगिता 2023 में हरमनप्रीत कौर नई टीम ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेलेंगी. वहीं स्मृति मंधाना को सदर्न ब्रेव ने रिटेन किया है. यह टूर्नामेंट एक अगस्त से शुरू होगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड में खेले जाने वाले द हंड्रेट टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेलेंगी. जबकि टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना सदर्न ब्रेव के लिए अपना सफर जारी रखेंगी. सदर्न ब्रेव ने द हंड्रेड प्रतियोगिता 2023 के लिए स्मृति को रिटेन किया था. वहीं हरमनप्रीत कौर को उनकी टीम मैनचेस्टर ओरिजनल्स ने रिलीज कर दिया था. गुरुवार को द हंड्रेड 2023 का ड्राफ्ट किया गया. इस दौरान ट्रेंट रॉकेट्स ने हरमनप्रीत को अपनी टीम में शामिल किया. गुरुवार को इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड प्रतियोगिता 2023 के ड्राफ्ट में 64 के स्थानों लिए महिला और पुरुष खिलाड़ियों को शामिल किया गया. महिलाओं को पहली बार ड्राफ्ट किया गया. द हंड्रेड प्रतियोगिता में फेंचाइजी की महिला और पुरुष टीमें अलग-अलग हैं. खिलाड़ियों के लिए हुए इस ड्राफ्ट में पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को वेल्श फायर ने अपनी टीम में शामिल किया. जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अनसोल्ड रहे. वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड और न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के पेसर ट्रेंड बोल्ट पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया. द हंड्रेड 2023 का पहला मुकाबला 1 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स और सदर्न ब्रेव की महिला और पुरुष टीमों के बीच खेला जाएगा. वहीं बीते साल इस प्रतियोगिता की बात करें तो पुरुषों का फाइनल ट्रेंट्स रॉकेट ने जीता था. खिताबी मुकाबले में रॉकेट्स की टीम ने मैनेचस्टर ओरिजनल्स की टीम को 2 विकेट से शिकस्त दी. वहीं महिलाओं का फाइनल सदर्न ब्रेव और ओवल इंविंसिबेल्स के बीच खेला गया. जिसे ओवल की टीम 5 विकेट से जीतने में सफल रही.