Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में प्रबन्धक घायल

सड़क हादसे में प्रबन्धक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर के प्रबन्धक सुरेश पाण्डेय सोमवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो उठे। इस दौरान उनका दाहिना पैर दो जगह से फैक्चर हो गया। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ले गए। बताया जाता है कि श्री पाण्डेय सोमवार को बाइक द्वारा किसी काम से रूधौली की तरफ जा रहे थे कि उसी समय लालापुर नहर मोड़ के पास एक अन्य बाइक सवार जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां दाहिने पैर में दो जगह से फैक्चर होने की बात सामने आयी। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ले जाया गया।