- सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन
जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जुलाई 17-31 के अन्तर्गत एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पांडेय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षक-कर्मचारियों से सुरक्षा हेतु अनिवार्य नियमों के पालनार्थ शपथ दिलवाई। तत्पश्चात उन्होंने सड़क सुरक्षा हेतु अपरिहार्य सतर्कताओं यथा-आवश्यकतानुसार वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग करने, मोबाइल व नशे के प्रयोग से दूरी, यात्री व गति सीमा का ध्यान देने सहित आदि अनिवार्यताओं पर बल दिया। प्रो.अरविंद कुमार सिंह शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में वाहन प्रयोग से बचने की सलाह दी। प्रो.राकेश कुमार यादव ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके हम अपने देश एवं प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को रोक सकते हैं। सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ.अविनाश वर्मा ने गति सीमा की अनावश्यक होड़ को सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा बताते हुए इससे बचने की सलाह दी। डॉ.लक्ष्मण सिंह नें महाविद्यालय के छात्रों को सड़क पर चलते समय गति सीमा का पालन करने का सुझाव दिया। विचार गोष्ठी को डॉ.पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, विष्णु कांत त्रिपाठी, नीलम सिंह, जितेंद्र कुमार व सत्य प्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया।



