Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क में धंसी बालू लदी ट्रक

सड़क में धंसी बालू लदी ट्रक

  • मनमाने तरीके से मिट्टी पाटने से हो रहे हादसे

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर में अमृत योजना के तहत बनाये जा रहे सीवर को लेकर अनेक मोहल्लों, गलियों एवं मुख्य मार्गो पर खुदाई करने के बाद मनमानी तरीके से मिटटी पाटने से जहां आवागमन बुरी तरह से बाधित हो रहा है, वहीं वाहन भी आये दिन उसमें फसकर आवागमन में अवरोधक बन रहे है। स़ड़कों की खुदाई के बाद उसे नियमानुसार गाइड लाइन के अनुसार पाटने में कार्यदायी संस्था द्वारा मनमानी की जा रही है। जेसीबी के माध्यम से मिटटी समतल कर अपना पल्ला झाड़ लिया जा रहा है। जिसका नतीजा यह सामने आ रहा है वाहनों के आने से वह इसमें फसंकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। नगर के पुराने आरटीओ आफिस के पास एक बालू लदी ट्रक सड़क में धंस गयी जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। रास्ता सकरा होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि इन दिनों नगर में सीवर पाइप लाइन का काम लगभग एक वर्षों से निरन्तर चल रहा है जिसके चलते नगर में जगह-जगह मशीनों के माध्यम से बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गये हैं। इस कारण अधिकतर मार्ग पर आवागमन बाधित किया गया है। ऐसे में बड़े वाहनों को जहां से भी आने-जाने का रास्ता मिल रहा है वो अपने वाहनों को लेकर व्यस्ततम इलाकों से भी गुजर रहे हैं। सीवर पाइप लाइन के लिए सड़कों की खुदाई होने से वो भीतर ही भीतर खोखली हो चुकी हैं। आये दिन देखने को मिल रहा है कि नगर की सड़कों में वाहनों धंसना आम बात हो गयी है।