Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में एसडीएम की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में एसडीएम की मौत

  • गाजीपुर के कासिमाबाद में तैनात थे कोपा गांव निवासी वीर बहादुर
  • परिजनों, ग्रामीणों, शुभचिंतकों में शोक की लहर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बीबीगंज चौकी के कोपा गांव निवासी एसडीएम वीर बहादुर यादव की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एसडीएम देर रात काम निपटा कर सोने गये थे और सुबह उनका शव बेड पर पड़ा मिला। श्री यादव 2014 बैच के पीसीएस थे। 2016 में ज्वाइनिंग हुई और पहली पोस्टिंग कौशांबी थी। इसके बाद हमीरपुर गोंडा बस्ती में तैनात रहे। इस समय गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद में बतौर एसडीएम तैनात थे। गांव में माता मालती देवी, पिता हरिनाथ यादव रहते हैं। चार भाइयों में सबसे बड़े वीर बहादुर थे। दूसरे नम्बर पर उमेश यादव घर पर रहकर खेती का काम देखते हैं। तीसरे भाई गुलाब यादव औरैया जिले में अध्यापक हैं। वहीं चौथे भाई प्राइमरी स्कूल में अध्यापन कार्य करते हैं। मृतक वीर बहादुर की पत्नी विनिता 18 वर्षीय बेटे सात्विक व पांच वर्षीय पुत्री सान्वी के साथ लखनऊ रहती हैं। वर्ष 2002 में बगल के गांव अरगुपुर कला में देवेन्द्र की बेटी के साथ उनकी शादी हुई थी। पिता हरिनाथ के मुताबिक देर रात जिलाधिकारी के साथ मिटिंग में रहे। रोज भेर के वक्त उठते थे लेकिन जब आज आठ बजे तक बाहर नहीं आये तो स्टाफ ने उच्चाधिकारियों को फोन किया। उसके बाद दरवाजा खोला गया तो बेड पर ही उनकी मौत हो गई थी। उनकी तबियत ठीक थी। दो अप्रैल को घर आये थे। मौत की खबर के बाद परिजनों को ढांढस देने उनके घर एसडीएम शैलेन्द्र कुमार, कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय भी पहुंचे। फिलहाल पत्नी बेटी ब भाई आदि गाजीपुर पहुंच चुके हैं। शव देर रात आयेगा। गांव के समीप स्थित कुंवर नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।