Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क पर बह रहा सीवर का पानी, राहगीरों व छात्रों को हो...

सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, राहगीरों व छात्रों को हो रही परेशानी

  • सीवर का पानी रास्ते पर जमा होने से बढ़ा संक्रामक रोगों का खतरा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर ब्लाक क्षेत्र के रेहटी गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घर से बहने वाला गंदा पानी नाली की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गांव में स्थित एक गड़ही में जमा होती है। बरसात के मौसम में वर्षा होने के कारण गड़ही का पानी आवागमन के रास्ते पर इकट्ठा हो गया है जिस कारण क्षेत्रीय लोगों, राहगीरों एवं छात्रों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव की स्थिति की भयावहता यह है कि पूरा रास्ता सीवर के पानी से भर गया है फिर भी लोग गंदे पानी में होकर आने जाने को विवश हंै। इस समस्या के कारण लोग समय पर अपने काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं और न ही बाहर का कोई व्यक्ति गांव में आना चाहता है। बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों, राहगीरों एवं छात्रों के सीवर के पानी में आने जाने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा जिले के आला अधिकारियों से पूर्व में गुहार भी लगाई जा चुकी है लेकिन अब तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है जिससे पूरे ग्राम सभा में डेंगू हैजा, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है । सरकार जहां पूरे देश में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है वहीं रेहटी गांव के लोग सीवर के जमे हुए गंदे पानी से होकर आवागमन करने पर मजबूर हैं। रास्ते के बिल्कुल बगल में सीवर के पानी से लबालब भरे गड़ही के पानी के निकासी की व्यवस्था न किए जाने से कभी भी कोई भी बड़ी घटना घट सकती है।