Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे के कुकुहा मोड़ सखैला वार्ड तीन के नागरिकों ने शनिवार की दोपहर सड़क नहीं बनाये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना की यह चकरोड मार्ग कुकुहा मोड़ से होकर डॉ. विकास सोनकर के घर होकर बंजारेपुर की तरफ पहुंचता है। करीब दो सौ घरों के लोगों का आना जाना इस मार्ग से होता है। मगर बरसात होने के बाद इस मार्ग से पैदल गुजरना मुश्किल हो जाता है। कई बार ग्रामीणों ने इस मार्ग को बनाने के लिए कई बार उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी और नगर पंचायत के इओ से मांग की थी। आश्वासन मिला था कि बरसात बाद निर्माण शुरू होगा। बरसात खत्म होने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में अनिल सोनकर, पिंटू सोनकर, राजबहादुर सोनकर, डब्लू सोनकर, राशिद कमाल, सोनू सोनकर, शेरू सोनकर, प्रदीप सोनकर आदि ग्रामीण उपस्तिथ  रहे।