Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में चार घायल

सड़क दुघर्टना में चार घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ताखा डिग्री कॉलेज के समीप बाइक सवार गोड़िला गांव निवासी 17 वर्षीय अश्वनी पुत्र मोहन निवासी हाजीपुर, 22 वर्षीय चंदन पुत्र राज नरायन व कोपा गांव निवासी 22 वर्षीय नवनीत पुत्र सभाजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं जमदानीपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से गांव निवासी 28 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कृष्ण कुमार व नवनीत की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।