Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरमहाविद्यालय में मनाई गई गीता जयंती

महाविद्यालय में मनाई गई गीता जयंती

जौनपुर धारा, खेतासराय। आदर्श भारती महाविद्यालय में मंगलवार को गीता जयंती पर श्रीमद्भागवत का पाठ हुआ। इस दौरान मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। वक्ताओं ने श्रीमद्भागवत गीता के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रथम अध्याय का सस्वर वाचन और व्याख्यान आचार्य अखिलेश चन्द्र मिश्र और डॉ. श्यामजीत पाण्डेय ने किया। प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने मानव जीवन के लिए गीता की उपयोगिता के बारे में बताया। कर्म की प्रधानता और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जैसा गुरू और अर्जुन जैसा शिष्य अभी तक कोई नहीं हुआ। कार्यक्रम में बीएड विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार पाठक, डॉ. अजय कुमार तिवारी, चन्द्रवीर सिंह, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय एवं समस्त छात्रों ने प्रतिभाग किया।