जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों में छोटी बहन नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस ने पिता के द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है। उक्त गांव निवासी सगी बहनों के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमारी दो बेटियां एक 20 वर्षीय तथा दूसरी 17 वर्षीय हैं। दोनों गुरुवार को घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में चना का साग खोटने गयीं थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लग सका। पिता का आरोप है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव निवासी अमित दूबे उर्फ छोटू दोनों की मोबाइल पर अक्सर फोन किया करता है। वही दोनों को बहला कर कहीं दूर भगा ले गया। आरोप के आधार पर पुलिस ने अमित दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश में हर सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
सगी बहनों को भगा ले जाने के आरोपित पर केस दर्ज

Previous article
Next article


