― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंस्कार भारती ने आयोजित किया नव वर्ष महोत्सव

संस्कार भारती ने आयोजित किया नव वर्ष महोत्सव

  • लक्ष्मी नारायण वाटिका में हुआ आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा

जौनपुर धारा, शाहगंज। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा चैत शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में नव वर्ष महोत्सव का आयोजन सोमवार की देर शाम लक्ष्मी नारायण वाटिका में किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज से आये पूर्णिमा एण्ड ग्रुप, वाराणसी के अर्पिता ग्रुप एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। वहीं प्रायोजक समाजसेवी एवं गोपेश्वर महादेव मन्दिर भावसिंहका धर्मशाला ट्रस्टी शीतल प्रसाद अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। विशिष्ट अतिथि संघ प्रांत प्रचारक रामचंद, नितिन एवं सुभाष चंद्र यादव चन्दू रहे। संचालन रचित चौरसिया ने किया। आगंतुकों का बैज अलंकरण के उपरांत शंखनाद तदुपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। रुचि अग्रहरि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भारतीय सांस्कृतिक से सम्बंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पूर्णिमा द्वारा लोक नृत्य, अर्पिता द्वारा कत्थक, स्थानीय कलाकारों में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा योग पर आधारित कार्यक्रम एवं मातृशक्ति संस्कार भारती अनुपमा, संगीता और सीमा द्वारा नौ देवी दुर्गा की झांकी प्रस्तुत की गयी। आभार अध्यक्ष अमित जायसवाल एवं महामंत्री विरेन्द्र यादव वीरु ने जताया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्त, प्रदीप जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, दिनेशकान्त यादव, अमलेन्द्र गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, जागृति चित्रवंशी, ममता गुप्ता, अंजु बरनवाल, सुमन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रेखा गुप्ता, मनोज सोनी, अशोक अग्रहरी, सुनील अग्रहरि, टप्पू शीम प्रकाश सिम्पू, आनन्द अग्रहरि, सुशील सेठ बागी, दिपक सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...