जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय तहसील परिसर स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें कुल 92 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लाल बहादुर, तहसीलदार राम सुधार, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
संपूर्ण समाधान दिवस में 92 मामलों में 7 निस्तारित

Previous article

