Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, गाय और बकरी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, गाय और बकरी की मौत

  • एक महिला व दो जानवर झुलसे, सामान राख

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में हरिजन बस्ती के एक घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान व दो जानवर जलकर मर गये। एक महिला समेत दो जानवर गंभीर रूप से झुलस गए। क्षेत्र के उक्त गांव के हरिजन बस्ती में बेचन गौतम पुत्र फिरतु गौतम के मड़हे व घर में बीती रात दो बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक लोग जाग कर आग पर काबू पाते तब एक गाय एक बकरी जलकर मर गई। वहीं एक भैंस एक पड़िया को बचाने में 40 वर्षीय सुनीता पत्नी बेचन झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। अगल बगल के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा राशन समेत दैनिक उपभेग की सामग्री चौकी, कपड़ा, रजाई, गद्दा सब जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।