जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायविक्रम गांव निवासी 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उक्त गांव की 70 वर्षीय शांति देवी अपने पति के साथ घर पर रहती थी। शाम को कमरे में मृत पाई गई। काफी देर तक न दिखाई देने पर परिवार के लोग खोजने लगे। न मिलने पर महिला के मायके सूचना दिया। उसके मायके थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव से पहुँचे भतीजे राजेश कुमार ने भी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। राजेश ने पुलिस के साथ 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी कमरों में देखा तो एक बगल के कमरे मे शांति देवी मृत पड़ी थी। महिला को कोई संतान नही थी पति पत्नी ही रहते थे। पति 75 वर्षीय पन्ना लाल लकवाग्रस्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत

Previous article
Next article


