जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भटहर गांव निवासी सूर्यप्रताप उर्फ नन्हे सिंह की पुत्री स्वेता सिंह (32) की शादी बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह गांव निवासी अतुल सिंह के साथ हुई थी। वह पिछले कुछ महीनों से अपने मायके भटहर में रह रही थीं। परिजनों के अनुसार रविवार की रात भोजन के बाद स्वेता अपने कमरे में सोने चली गईं। इसी दौरान घर के अंदर छत के छल्ले के सहारे फांसी लगा ली। सोमवार सुबह काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जब दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिलीं। सूचना पर डायल पुलिस और थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतका की सात वर्ष की एक बेटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
― Advertisement ―
8वां वेतन आयोग: आर्थिक न्याय और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन की चुनौती
8वें वेतन आयोग की मांगें वेतन वृद्धि और पेंशन के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजकोषीय संतुलन पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Previous article


