Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश

जौनपुर धारा, खुटहन। जौकाबाद गांव में गुरुवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ से संदिग्ध हालात में युवती का शव दुपट्टे के सहारे हवा में लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम हेतु भेज दिया। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है। गांव निवासी स्व दशरथ यादव की 22 वर्षीय पुत्री खुशबू का शव घर थोड़ी दूर आम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे से झूलता देख गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही वहां तमाम ग्रामीण जुट गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से नीचे उतारा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पीएम हेतु भेज दिया गया। मृतका के स्वजनों का कहना है कि वह तीन चार दिनों से किसी बात को लेकर काफी गुस्से में चल रही थी। पूछने का बाद भी उसने कुछ बताया नहीं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर नहीं दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा।