Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में वृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक 27वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार जेठपुरा गांव निवासी सागर यादव का 27वर्षीय पुत्र मोनू यादव जीविकोपार्जन के लिए आइसक्रीम विक्रेता का कार्य करता था। बुधवार की शाम किसी बात को लेकर परिजनों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद मोनू घर से लापता हो गया। बृहस्पतिवार सुबह जब गांव के लोग टहलने के लिए गए तो देखा घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। पूछताछ करने के बाद उसकी पहचान सागर यादव के पुत्र मोनू यादव के रूप में हुई। उधर स्वजनों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।