Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल की तबियत मंगलवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस के जवानों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बीबीगंज चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल 55 वर्षीय रामचंदर यादव पुत्र स्व. रामदास यादव की मंगलवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने आनन-फानन उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बुधवार को बीएचयू जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। राम चन्दर 1990 से तैनात थे। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया की हेड कांस्टेबल की हालत अचानक खराब हो गई थी। बीएचयू जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।