जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत कार्यालय जफराबाद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संदर्भ में बुधवार को इओ कुंवर गौरव सिंह द्वारा कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में संचारी रोग के बचाव व लक्षण के बारे में जागरूक किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में ईओ कुंवर गौरव सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग के नियंत्रण के लिए बैठक की गई। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों को संचारी रोग से बचाव व उसके लक्षण के बारे में जागरूक किया गया। ईओ कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि इन रोगों से बचने के लिए अपने आस पास पानी न जमा होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, फुल शर्ट पहने, पानी की टंकी को हमेशा ढ़ंककर रखें तथा कूलर के पानी को समय-समय पर बदलते रहे। इस दौरान लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार यादव, सत्येंद्र नारायण तिवारी, राकेश गुप्ता, विकास्ा मौर्या, सूरज, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण के संदर्भ में बैठक कर किया जागरूक

Previous article
Next article

