Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रभारी बीडीओ ने ग्राम प्रधानों संग की बैठक

प्रभारी बीडीओ ने ग्राम प्रधानों संग की बैठक

  • एक अप्रैल से तीस अप्रैल तक होने वाले विशेष अभियान पर की गई चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकासखण्ड धमार्पुर के शहीद हाल में बुधवार को प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संचारी रोग अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने कहा की एक अप्रैल से तीस अप्रैल तक संचारी रोग अभियान और सत्रह अप्रैल से तीस अप्रैल तक दस्तक अभियान विकासखंड के प्रत्येक ग्राम पंचायत में चलाया जाएगा जिसके तहत ग्रामों में साफ सफाई और दवा का छिड़काव किया जाएगा तथा बैठकों व रैली के माध्यम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहाकि संचारी रोग अभियान में ग्रामों में साफ सफाई में कोई शिकायत पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार गौतम ने लोगों को दूषित पानी और अस्वच्छता से होने वाले संचारी रोग और उससे बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी। बीएमसी यूनिसेफ शाहिद अली खान ने लोगों को रूटीन वैक्सिनेशन कराने का आह्वान करते हुए लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। एडीओ पंचायत लालजी राम ने प्रधानगण को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने ग्राम पंचायत में जलजमाव वाले स्थान पर आवश्यकतानुसार सोख्ता गड्ढा और नाली का निर्माण करा दें। इस अवसर पर ज्वाइंट बीडीओ सुबास चंद्र, एडीओ पंचायत लालजी राम, हेल्थ सुपरवाइजर गौरव श्रीवास्तव, सचिव धर्मेंद्र राय, सुनील कन्नौजिया, अनिल यादव फौजी, घनश्याम जायसवाल, अंगनु प्रसाद, कैलाश नाथ, नीलकमल, पुष्पा सहित समस्त सचिव, प्रधान, सफाईकर्मी और पंचायत सहायक मौजूद रहे।