Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंकुल स्तरीय मासिक शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन

संकुल स्तरीय मासिक शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय विकासखण्ड मुफ्तीगंज क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में न्याय पंचायत देवकली की मार्च माह की संकुल स्तरीय मासिक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नोडल संकुल रामनारायण यादव द्वारा विद्यालयों में आगामी वार्षिक परीक्षा के आयोजन, संकुल शिक्षक कमलेश खटवानी द्वारा बेस्ट प्रैक्टिसेज एवं रोचक गतिविधियों, नितेश पाठक द्वारा इको क्लब, शैलेंद्र दुबे द्वारा आईसीटी के प्रयोग तथा नीरज नागर द्वारा नामांकन वृद्धि से जुड़े प्रयासों पर प्रतिभागियों के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर ए.आर.पी.अखिलेश यादव द्वारा आगामी सत्र की शैक्षणिक गतिविधियों एवं लक्ष्यों पर चर्चा की गई। इस बैठक में धर्मेंद्र श्रीवास्तव, जिलाजित सिंह यादव, विजय शंकर, सुनील कुमार, संजय कुमार यादव इंदु प्रकाश, चंदन, ऋषिकेश सिंह, प्रतिभा, पंकज लाल चौहान, विनोद, बसंत कुमार, कविता, मिथलेश कुमार, जियालाल, उमेश कुमार, रंजीत मौर्या, मो.शाहिद यादव, राजेन्द्र प्रसाद, विशाल यादव, उदयराज, उमेश कुमार, अरविंद यादव समेत विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागी सम्मिलित हुए।