Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरप्रशासन की पहल से लल्लन का नाम खतौनी पर दर्ज

प्रशासन की पहल से लल्लन का नाम खतौनी पर दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में तहसील केराकत के ग्राम अमीलिया के निवासी लल्लन पुत्र बंटकी जो कि संक्रमणिय भूमिधरी है, जिनका नाम खतौनी फसली क्रमांक 1423-1428 बनाते समय त्रुटि वश खतौनी में दर्ज होने से छूट गया था। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष वादी लल्लन के द्वारा शिकायत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए तहसीलदार केराकत को निर्देशित करते हुए जांच करायी गयी तथा संशोधन कराते हुए वादी का नाम खतौनी में दर्ज कराया गया। उप जिलाधिकारी केराकत के आदेश पर राजस्व अभिलेख को सही करते हुए सही अराजी संख्या दर्ज कराते हुए वादी लल्लन को उप जिलाधिकारी केराकत के द्वारा खतौनी उपलब्ध कराया गया। जिस पर उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।