Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनश्वेता तिवारी ने थाई हाई स्लिट गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट

श्वेता तिवारी ने थाई हाई स्लिट गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट

टीवी से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाने वाली श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता ने भोजपुरी से लेकर पंजाबी, हिंदी, नेपाली, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा वो टीवी शोज में नजर आईं हैं। एक्टिंग के साथ श्वेता अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच श्वेता का लेटेस्ट फोटोशूट बवाल मचा रहा है। उनका ये अवतार देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है। ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में श्वेता की बोल्डनेस बस देखते ही बन रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि 42साल की श्वेता रोज गोल्ड कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहना है, ग्लोइंग मेकअप के साथ बाल खुले हैं और एक से बढ़कर एक हॉट पोज दे रही हैं। इस दौरान उनकी अदाएं फैंस के होश उड़ा रहे हैं। उन्हें देखकर केई भी ये नहीं कह सकता है कि वो 22 साल की बेटी की मां हैं। श्वेता तिवारी का वर्कफ़्रट की बात करें तो वो बॉलीवुड फिल्म ‘मदहोशी’, ‘आबरा का डाबरा’, ‘बेनी और बबलू’ ‘बिन बुलाए बाराती’ और ‘मिले ना मिले हम’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो भोजपुरी फिल्म ‘हमार सैयां हिंदुस्तानी’, ‘कब अइबू अंगनवा हमार’ और ‘ऐ भौजी की सिस्टर’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं श्वेता पंजाबी, मराठी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। वहीं इन दिनों वो टीवी शो ‘मैं हूं अपराजिता’ में काम कर रही हैं। इस शो में श्वेता, अपराजिता सिंह के रोल में नजर आ रही हैं।