जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के रया गांव में कुंवर साहब सिंह के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य कथावाचक आचार्य दिलीप शास्त्री महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन के विकार नष्ट हो जाते हैं। यह श्रीमद् भागवत कथा के सारांश में मनुष्य के जीवन जीने का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। कथा में मंगलाचरण, सुखदेव जी का जन्म, व्यास जी द्वारा भागवत निर्माण, महाभारत की कथा आदि पर विस्तार से चर्चा कर श्रोताओं को रसपान कराया। कथा के पूर्व मुख्य यजमान सरोजा देवी पत्नी कुंवर साहब सिंह ने भगवान बेदी पर पर धूप माला आदि से पूजा पाठ कर कथा की शुरूआत करवाई। इस अवसर पर सौरभ सिंह सैनी, नंदकिशोर, विपिन सिंह, राय साहब सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रोताओं की भीड़

Previous article


