Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवाट्सप पर स्टेटस लगाने की बात को लेकर मारपीट में चार घायल

वाट्सप पर स्टेटस लगाने की बात को लेकर मारपीट में चार घायल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरा गांव में वाट्सअप पर स्टेटस लगाने की बात को लेकर जम कर मारपीट हो गई जिसमें चार युवकों को गंभीर चोट आई वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। गांव के रहने वाले रितिक राय, अनमोल राय, शिवम राय, इंद्रेश राय से गांव के ही एक जाति के लोगों से वाट्सअप पर स्टेटस लगाने की बात को लेकर कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। आरोप है कि यह चारों शनिवार की सुबह गांव के भट्ठे के तरफ खेत देखने गए थे तभी करीब पच्चीस की संख्या में एक वर्ग के लोग इकठ्ठा होकर आए और जम कर लाठी और ईट बरसाया  जिसमें अनमोल राय, रितिक राय, शिवम राय, इंद्रेश राय को चोट आई वहीं करीब दो दर्जन लोग थाने पर घायलों को लेकर पहुंचे पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक अस्पताल चोरसंड पर भेजवाया। गांव में तनाव व्याप्त है। इस बारे में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है जल्द ही गिरफ्तारी होगी।