Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्री शतचण्डी महायज्ञ व कलश यात्रा में 500 श्रद्धालुओं ने लिया भाग

श्री शतचण्डी महायज्ञ व कलश यात्रा में 500 श्रद्धालुओं ने लिया भाग

जौनपुर धारा, जौनपुर।मछलीशहर विधानसभा के करियावं गांव सभा में श्री राम जानकी मंदिर बाबा पंगुल दास कुटी में श्री ब्रम्हचारी आत्मानंद महराज के सानिध्य में शुक्रवार को मीरगंज बाजार के तिराहे से शीतला माता के मंदिर से 500 महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा लेकर मीरगंज बाजार के अंदर जय श्रीराम के नारों से गूंजता हुआ कलश यात्रा श्री राम जानकी मंदिर बाबा पंगुल दास कुटी करियांव पर समाप्त हुई। मीरगंज बाजार के हर दुकानदार के घर के सामने महिलाएं पुष्प वर्षा कलश यात्रा पर कर रही थी और जय श्रीराम के नारे लगा रही थी। इस अवसर पर स्कूली छात्र भी अपने को रोक नहीं सके और कलश यात्रा में कूद पड़े और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया। शुभम महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण कथा पंगुल दास कूटी श्री राम जानकी मंदिर करियांव में श्री भगवत रस वर्षण हुआ और बड़े भंडारे का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा कथा में कई जिलों से आए बड़े-बड़े महात्मा, श्रद्धालुओं ने भाग लिया और क्षेत्र के गिरजा शंकर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जज सिंह अन्ना, अनिल कौशल, बालेश्वर तिवारी, अभिषेक उपाध्याय  सहित 500 महिलाएं, बच्चे, श्रद्धालु आदि ने भाग लिया।

Share Now...