Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरश्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी 9 घायल, 4 गम्भीर

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी 9 घायल, 4 गम्भीर

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। माघी पूर्णिमा स्नान करके लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप रिक्शा ट्राली को बचाने के चक्कर में खड्ड में पलट गई। हादसे में ट्राली चालक सहित 9श्रद्धालु घायल हो गए जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जौनपुर रेफर किया गया है। जौनपुर के पचहटिया निवासी श्रद्धालुओं का समूह तीन दिन पूर्व पिकप से प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए गया था। बुधवार को स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वापस लौट रही थी। मुंगराबादशाहपुर के सटवां स्कूल के पास पहुची ही थी कि सामने से आ रही रिक्शा ट्राली को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी पिकप खडड्ड में पलट गई। पिकअप पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी को बाहर निकाला हादसे में सुशीला (46)विकास चौहान (20)तेतर चौहान (28), जगदीश चौहान (35), कुलदीप चौहान(17), सीमा चौहान(23), काजल चौहान(14), मुन्नी देवी(45) गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरा दयाल निवासी ट्राली चालक ओम प्रकाश(64) भी बुरी तरह से घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उनका इलाज किया। गम्भीर रूप से घायल मुन्नी देवी, विकास चौहान, सुशीला और ट्राली चालक ओम् प्रकाश को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।