Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरशोभायात्रा के साथ मनेगा श्रीश्री ठाकुर का जन्मोत्सव

शोभायात्रा के साथ मनेगा श्रीश्री ठाकुर का जन्मोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। बंदे पुरुस्तोमम उद्घोष के साथ परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द का १३५वाँ जन्म महोत्सव १९फरवरी को प्रातः ४बजे से बी.आर.पी.इण्टर कॉलेज के मैदान में सत्संग विहार जौनपुर के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री ठाकुर अनुकूल का जन्मोत्सव समारोह में प्रातः ४.३० बजे से ५ बजे तक वेद मांगलिक शहनाई प्रातः पांच से साढ़े पांच बजे तक उषा कीर्तन व प्रभातफेरी बाल भोग प्रातः साढ़े छह से सात बजे तक सर्वधर्म ग्रंथ पाठ एवं भजन उसके साथ प्रातःसाढ़े आठ बजे वीआरपी कॉलेज मैदान से ठाकुरजी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण के बाद वापस मैदान में पहुँचेगी। उसके बाद मैदान कार्यक्रम स्थल पर ही संगीतांजली,मातृ सम्मेलन, धर्मसभा, विशाल भंडारा के साथ मेडिकल कैम्प, भजन संध्या का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। दिन में १२बजे धर्मसभा मे श्री श्री ठाकुर की बहुआयामी दिव्य भावधारा की वर्तमान में प्रासंगिता पर व्याख्यान होगा। कार्यक्रम का समापन समवेत विनती के साथ शाम ६ बजे होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सत्संग विहार के सचिव कालीप्रसाद सिंह एडवोकेट, एसपी आर, डॉ.नीलेश श्रीवास्तव, एसपी आर, डॉ.पंखुड़ी श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी शशिराज सिन्हा ‘पत्रकार’ सहित सभी गुरूभाइयों ने जनपदवासियों से महोत्सव में भाग लेने की अपील किया है।

Share Now...