Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशॉर्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी राख

जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के ग्रामसभा भीतरी गोपालपुर में सवित्रा यादव के घर में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की जद में आने से राशन, बिस्तर, कुर्सी, बेड समेत लगभग पचास हजार रुपए की सामग्री राख हो गई। सवित्रा यादव की माली हालत ठीक नहीं है। पति व बेटी की मृत्यु पहले हो चुकी है। दो पुत्र है जो की रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते है। बेटी के दो पुत्रों का पालन पोषण  करती है। आग लगने की वजह से सवित्रा ने आंख में आसू रखते हुए दो बच्चों के भेजन, बिस्तर को लेकर चिंता जताई। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान विपिन सिंह से बात की गई तो कहा कि हरसंभव मदद होगी। हल्का लेखपाल को भी सूचना दे दी गई है।