Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरशेखाही गोलीकांड मामले में सात हमलावर पुलिस के हत्थे

शेखाही गोलीकांड मामले में सात हमलावर पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के शेखाहीं गांव में सोमवार सुबह हुए गोलीकाण्ड मामले में सात लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि विगत सोमवार को शेखाही गांव निवासी राममिलन यादव के घर पर दर्जन भर से अधिक हौसला बुलंद हमलावरों ने हमला कर दिया था। जिसमें हुई फायिंरग के दौरान पीड़ित पक्ष से छः लोग घायल हो गए थे। मामले में पीड़ित अनुराग यादव की तहरीर पर पुलिस ने छ नामजद समेत 15हमलावरों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 147,148,149,323,324,325 504 506,307,427 व 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सत्यम विन्द निवासी रूधौली समेत वहीं के राजेंद्र बिन्द, शक्ति बिन्द, सन्तोष यादव, अजय यादव व छीतमपट्टी गांव निवासी विजेन्द्र गौतम और अरसिया निवासी मो.कैफ इलाकाई पुलिस के हत्थे चढ़ गए।आरोपियों के पास एक अदद अवैध असलहे के साथ ही दो अदद जिंदा कारतूस और डंडा पाया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।