Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeमनोरंजनशुरू हुईं दलजीत कौर-निखिल पटेल की शादी की रस्में, दोस्तों से खचाखच...

शुरू हुईं दलजीत कौर-निखिल पटेल की शादी की रस्में, दोस्तों से खचाखच भरा घर

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. वह बॉयफ्रेंड निखिल पटेल संग 18 मार्च को शादी करेंगी. यह दलजीत की दूसरी शादी है. दलजीत और निखिल की शादी समारोह आज से यानी 16 मार्च से शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा. दलजीत और उनके दोस्त शादी की तैयारियां कर रहे हैं, जबकि निखिल ऑफिशियल कमिटमेंट के चलते भारत से बाहर हैं.दलजीत कौर शादी के दिन नजदीक आते-आते काफी नर्वस फील कर रही हैं. वह शादी की तैयारी के लिए एक स्पा में गई थीं. स्पा के बाहर मौजूद पैपराजी से उन्होंने अपनी शादी समारोह, तैयारियों, शालीन भनोट के रिएक्शन और डाइट प्लान समेत कई चीजों पर बात की.दलजीत कौर ने कहा कि वह बहुत नर्वस हैं क्योंकि समय जल्दी-जल्दी बीत रहा है. उन्होंने कहा, “पहले लग रहा था कि 10 दिन है, 15 दिन है लेकिन अब शादी का दिन आ गया. मेरी शादी में पूरे देश और दुनिया से मेरे दोस्त शामिल होंगे. कुछ 25 साल पुराने दोस्त हैं.”दलजीत कौर ने कहा, “मेरा घर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और हर कमरे में 7-8 लोग हैं. मेरे घर और भी बहुत लोग आ रहे हैं.” दलजीत ने अपनी डाइटिंग पर बोला कि वह दुल्हन बनने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन डाइटिंग पर नहीं हैंदलजीत कौर ने कहा, “शालीन मेरी शादी को लेकर बहुत खुश है. अब हमारे रिश्ते ठीक हैं. मैं चाहती हूं कि वह जीवन में आगे बढ़े और मैं बहुत खुश हूं कि वह जीवन में एक ऐसे मुकाम पर है जहां वह करियर के लिहाज से बहुत अच्छा कर रहा हैदलजीत कौर ने अपने करियर और फैमिली पर भी बात की. उन्होंने कहा, “मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 20 साल से काम कर रही हूं. मैं इसे अलविदा नहीं कहूंगी. यह मेरा मायका है. अब मेरे तीन बच्चे हैं और मैं उन तीनों के लिए आशीर्वाद चाहती हूं.दलजीत कौर ने कहा, “मेरी शादी का जश्न 16 तारीख से शुरू होगा. शादी समारोह 16,17,18 को होंगे. यह बहुत ही निजी रहने वाला है. मैंने सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को शामिल किया है. छोटे-छोटे फंक्शन होंगे. शादी 18 मार्च को होगी.”दलजीत कौर ने कहा, “मेरा दूल्हा निखिल बहुत उत्साहित है और वह इस समय फोमो में है क्योंकि वह काम की वजह से ट्रैवर कर रहे हैं. वह यहां तैयारियों को देखने नहीं आए है. वह बस पूछते रहते है कि क्या हो रहा है. और अगर उसे मुझसे कोई जवाब नहीं मिलता है, तो वह मेरी मां या मेरी बहन से पूछते हैं. वह हर चीज का हिस्सा बनना चाहते हैं.