― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरशिक्षक सेवा से निवृत्त होता है अपने दायित्वों से नहीं : डा....

शिक्षक सेवा से निवृत्त होता है अपने दायित्वों से नहीं : डा. गोरखनाथ पटेल

  • प्रवीण सिंह चुने गए ब्लाक अध्यक्ष व अमर बहादुर यादव मंत्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय चक पहलवान ताहिर सिरकोनी में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए डा. दिनेश प्रताप सिंह, मो. हाशिम, नरेंद्र प्रताप सिंह, शाहजहा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. गोरखनाथ पटेल ने चारों सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता बल्कि समय के साथ उसके दायित्व बदलते रहते हैं। डा. पटेल ने सभी सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अल्प समय तक सिरकोनी ब्लाक में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के साथ कार्य करने का अवसर मिला। डा. दिनेश सिंह सहित चारों सेवानिवृत्त शिक्षकों का कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आज सिरकोनी ब्लाक के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। जहाँ हम अपने बीच से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक साथियों का सम्मान कर रहे हैं वहीं कार्यरत शिक्षक साथियों के सम्मान एंव हितों की रक्षा हेतु ब्लाक की नई कार्यकारणी का गठन कर रहे हैं। सम्मान समारोह के समापन के पश्चात जिलाध्यक्ष श्री सिंह के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षक अतुल प्रताप सिंह, सरोज सिंह अध्यक्ष बक्शा, चुनाव अधिकारी अर्चना सिंह, शैलेन्द्र सिंह की देखरेख में भारी संख्या में सिरकोनी ब्लाक के शिक्षकों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई सिरकोनी के कार्यसमिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, मंत्री अमर बहादुर यादव, कोषाध्यक्ष नागेंद्र दुबे, महिला अध्यक्ष सरिता महेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सिंह, संयुक्त मंत्री रामचंद्र पाल, उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, सिद्धार्थ सोलंकी, आनंद निषाद, महिला उपाध्यक्ष  नीलम सिंह, संगठन मंत्री ललित रजक, महिला संगठन मंत्री पूनम राव, प्रचार मंत्री – हितेश उपाध्याय, प्रवीण सिंह, अतुल बिंद, त्रिपुरेश कुमार, ऑडिटर अनिल प्रजापति, अकाउंटेंट प्रसाद सिंह, संरक्षक दिनेश सिंह को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन मांडलिक मंत्री यशवंत सिंह ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष द्वारा ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण सिंह व ब्लाक मंत्री अमरनाथ सहित कार्यसमिति के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।

Share Now...